लखनऊ से बड़ी ख़बर
यूपी सरकार का फैसला- मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मंत्रिमंडल के सभी कैबिनेट मंत्रियों को I-Paid दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज को स्मार्ट और ई-गवर्नेंस को प्रमोट करने के साथ मंत्रियों को Techno-savvy बनाने के लिए ये निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को हाईटेक व पेपरलेस बनाने की कवाद में जुट गई है।
इस बाबत सरकार की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को आईपैड, टैबलेट देने की तैयारियां की जा रही हैं।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक के दौरान विधायकों व मंत्रियों को आईपैड, लैपटॉप और टैबलेट का अधिकतम प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का कामकाज जल्द ही कागज-रहित होगा।
इसकी शुरुआत मंत्रिमंडल के कामकाज से होगी।
अगली मंत्रिमंडल की बैठक पूर्ण रूप से पेपरलेस होगी।
इससे तेजी से काम होंगे और कागजी खानापूर्ति भी घटेगी।